Title: भारतीय विदेश नीति: समकालीन मुद्दे एवं चुनौतियाँ Editors: डॉ. कपिल Shivpuri, Manas Marg-02, Patna-800023 Website: cirsp.com Email: publish@cirsp.com Date of Publication: 10 December 2025 ISBN-13: 978-81-903324-5-3 © डॉ. कपिल डॉ. कपिल वर्तमान में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय जखोली रुद्रप्रयाग, के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्हें राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाने का 10 वर्षों का अनुभव है। डॉ0 कपिल की विशेषज्ञता के क्षेत्रों में पाश्चात्य राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, भारतीय शासन एवं राजनीति । उन्होंने M.A. (राजनीति विज्ञान) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) से, Mphil की उपाधि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) और Ph.D. की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) प्राप्त की है। वह शिक्षण, शोध और शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत की विदेश नीति सदैव से अपनी सभ्यतागत परंपरा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा वैश्विक शांति एवं सहयोग की भावना पर आधारित रही है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अपनाई गई गुटनिरपेक्षता की नीति से लेकर वर्तमान बहुध्रुवीय विश्व-व्यवस्था में "सबका साथ, सबका विकास" के सिद्धांत तक, भारतीय विदेश नीति ने निरंतर परिवर्तनशील अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढाला है। इक्कीसवीं सदी में वैश्वीकरण, तकनीकी क्रांति, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, तथा भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसी नई चुनौतियों ने भारत की कूटनीति के समक्ष अनेक अवसर एवं दायित्व प्रस्तुत किए हैं। प्रस्तुत पुस्तक "भारतीय विदेश नीति: समकालीन मुद्दे एवं चुनौतियाँ" का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पाठकों के समक्ष भारत की विदेश नीति के ऐतिहासिक विकास, मूल सिद्धांतों तथा समकालीन आयामों को सरल, सुव्यवस्थित एवं विश्लेषणात्मक ढंग से प्रस्तुत करना है। इस पुस्तक में भारत के पड़ोसी देशों से संबंध, महाशक्तियों के साथ रणनीतिक साझेदारी, बहुपक्षीय मंचों में भारत की भूमिका, तथा उभरती चुनौतियों जैसे सीमा विवाद, आर्थिक कूटनीति एवं क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को विस्तार से समाहित किया गया है। #BOOK PUBLISHER NEAR RUDRAPRAYAG UTTRAKHAND#BEST PUBLISHER